फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किसानों से फसली ऋण पर ब्याज नहीं लेगी साधन समिति

Sat, 25 May 2024 06:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल )। साधन सहकारी समिति पहाड़पानी की ओर से फसली ऋण पर अब किसानों से ब्याज नहीं लिया जाएगा। समिति की ओर से तीन माह पूर्व अप्रैल माह से ही फसली ऋण पर ब्याज लिया जा रहा था। जिसको लेकर किसानों में नाराजगी थी। किसानों की समस्या को अमर उजाला ने बुधवार 21 मई को '''' फसल तैयार होने से पहले ऋण लेने लगी साधन सहकारी समितियां '''' की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद समिति की ओर से फसली ऋण पर ब्याज लेना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि उन्होंने आलू की फसल के लिए ऋण लिया है, लेकिन फसल तैयार नहीं हुई और सहकारी समिति के कर्मचारी वसूली के लिए घर-घर ऋण के लिए आने लगे। साथ ही समिति ने ब्याज लगाना भी शुरू कर दिया था। जिला सहायक निबंधक ध्यान सिंह ने बताया कि किसानों को आलू की फसल नहीं बल्कि खरीब और रबी की फसल के लिए ऋण दिया जाता है। किसानों की समस्या को देखते हुए इस समय ऋण जमा करने पर ब्याज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें