भीमताल (नैनीताल)। एचजीएस भीमताल में सोमवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब सचिन सांगुड़ी और मिस फेयरवेल का खिताब लक्षिता पांडे के नाम रहा। 12वीं के विद्यार्थियों ने कहा कि वह परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत लाकर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने विद्यार्थियों को सफलता के साथ बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। संचालन छात्रा जिया पाठक, अनामिका ने किया।