भीमताल (नैनीताल)। भाजपा नेता पुष्कर सिंह मेहरा ने सोमवार को भीमताल में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भीमताल के कर्कोटक नाग देवता मंदिर तक रोपवे निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण की मांग लंबे समय से चले आ रही है। रोपवे बनने से मंदिर को नई पहचान मिलेगी साथ ही पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने भीमताल बाईपास का निर्माण कार्य कराने की मांग की। मंत्री ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।