फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उपद्रव के दौरान मूक बने रहने पर पुलिस चौकी प्रभारी बैलपड़ाव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बैल पड़ाव पुलिस चौकी में हुए हंगामा और तोड़फोड़ की गाज सोमवार की शाम चौकी प्रभारी बैल पड़ाव पर गिरी। उच्च स्तरीय जांच के बाद दोषी मिलने पर एसएसपी डॉ. मंजू नाथ टीसी ने चौकी प्रभारी फिरोज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



पुलिस चौकी बैलपड़ाव में 23 अक्तूबर को भीड़ ने घुसकर उपद्रव किया। चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसा की घटना को अंजाम दिया। चौकी प्रभारी समय रहते प्रभावी कारवाई नहीं कर सके। वह मूकदर्शक बने रहे। इसे गंभीर लापरवाही माना गया। एसएसपी ने उच्च-स्तरीय जांच कराया। जांच की अंतरिम रिपोर्ट में सामने आया कि चौकी प्रभारी उप निरीक्षक फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे। कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई। कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया। एसएसपी डा. मंजूनाथ टी सी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उनि फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें