फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन साैदे में ५० लाख्ा की ठगी

Tue, 05 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी और की जमीन दिखाकर लामाचौड़ निवासी व्यक्ति से 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कुसुमखेड़ा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लामाचौड़ उदयपुर निवासी गिरीश चंद्र जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि कुछ माह पहले उसने छड़ैल नवार्ड में कुसुमखेड़ा गैस गोदाम निवासी हरीश से दो करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी। इस दौरान उसने हरीश को 50 लाख रुपए बयाना एडवांस में दिया था। बीते दिनों वह अपने परिचित को खरीदी जमीन दिखाने के लिए छड़ैल नवार्ड ले गया। जहां वह उसे जमीन दिखाने लगा।

इस दौरान उसे पता चला कि जिस जमीन का सौदा हरीश ने उससे किया है, वह उसकी है ही नहीं। बल्कि जमीन किसी और की है। इस पर वह हरीश के घर पहुंचा तो वह नहीं मिला। पता चला कि वह यहां से जा चुका है। जिस पर उसने पुलिस को तहरीर साैंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर 50 लाख रुपए बरामद कराने की मांग की। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मुखानी संजय पांडे ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें