फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मम मां ने नवजात बच्चे को फेंका, कुत्तों ने नोंचा

विज्ञापन
रामनगर गूलरघट्टी मंगलार रोड पर सिंचाई नहर निकले नवजात शव को देखती पुलिस। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक पखवाड़े के भीतर इंसानियत को शर्मसार करने का तीसरा मामला सामने आया है। पिछले दिनों नैनीताल में एक निर्मम मां ने जन्म देने के बाद बच्ची को नाले में फेंक दिया था, उसके बाद काशीपुर में गेहूं के खेत में एक नवजात रोता मिला। इन दोनों को तो ‘गैरों’ ने बचा लिया। अब गूलरघट्टी में कलेजे के टुकड़े को सिंचाई नहर में फेंक दिया गया। उसका शव कुत्ते नोच रहे थे, राहगीरों ने किसी तरह कुत्तों के चंगुल से शव छीना।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गूूलरघट्टी मंगलार रोड पर देवभूमि जनसेवा केंद्र के पास सिंचाई नहर में नवजात बच्चे का शव पड़ा था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता सैय्यद महमूद अली ने कुत्तों को भगाया और मामले से पुलिस को अवगत कराया। टीम के साथ पहुंची महिला एसआई सिमरन ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि नवजात को मंगलवार रात नहर में फेंका गया है।
छह फरवरी को नैनीताल के एक नाले में नवजात बच्ची मिली थी, जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नैनीताल की ही एक महिला ने उसे अपनी नाबालिग बेटी का बच्चा बताया तो पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा है। उसके बाद 16 फरवरी को काशीपुर की श्यामपुरम कॉलोनी में गेहूं के खेत में नवजात बच्चा मिला, जिसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। चर्चा है कि प्रसव के बाद पत्नी की मौत होने पर किराए पर रहने वाले युवक ने पालन-पोषण से बचने के लिए बच्चे को खेत में डाल दिया था। पुलिस संबंधित युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। नवजात के अभिभावकों का पता लगाया जाएगा। साथ ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम रामनगर
नवजात का शव नहर में पानी में पड़ा था। पुलिस ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - रवि कुमार सैनी, कोतवाल रामनगर
सिर पर बाल और अन्य अंगों को देखकर स्पष्ट है कि नवजात मैच्योर था। अब सवाल यह है कि बच्चे की मौत प्रसव से पहले हुई या नहर में फेंकने के बाद। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -डॉ. अनुपमा ह्यांकी, सरकारी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें