फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारियों के खिलाफ ग्रामीण मुखर

Sun, 29 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम वीरपुरलच्छी के ग्रामीण खनन कारोबारी और क्रशर स्वामियों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। शनिवार को दमन विरोध संघर्ष समिति की बैठक में ग्रामीणों ने गांव से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं ने एक तो उनके गांव की बेटी का मार दिया, ऊपर से गड्ढे भरने के नाम पर ग्रामीणों के खेतों के ऊपर मलबा डालकर दोबारा डंपर चलाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



समिति के लोगों ने कहा उन्होंने गांव के बीच से रास्ता बंद नहीं किया है। हल्के और कृषि वाहन इस रास्ते पर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डंपर से ग्रामीणों को परेशानी है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट में भी पता चलता है कि गांव की सड़क केवल हल्के और कृषि वाहनों के लिए है। ग्रामीणों ने वीरपुरलच्छी गांव में पुलिस चौकी खोले जाने की भी मांग की। बैठक में प्रेम सिंह, करम सिंह, कमल सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, चंदो देवी, कुलदीप सिंह, धनो देवी, गोमती देवी आदि शामिल थे।


शनिवार को वीरपुरलच्छी के ट्रांसपोर्टरों ने सुबह एसडीएम के आवास पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने कहा वीरपुरलच्छी के ग्रामीणों ने बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए गांव की सड़क में गड्ढे खोद दिए हैं। उन्होंने उक्त मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली में हुई वार्ता में सीओ मिथिलेश कुमार, एसडीएम एसएस जंगपांगी, कोतवाल कैलाश पंवार ने ट्रांसपोर्टरों को जल्द ही मामले के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान गुरपेज सिंह बाजवा, रमेश कुमार, प्रेम सिंह, शेर सिंह, अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू बाजवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें