फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ऊपर पत्थर गिरने से ग्रामीण दहशत में

विज्ञापन
देवीधुरा में पहाड़ी से सड़क में गिरते पत्थर व मलबा। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर देवीधुरा गांव में सड़क के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से ग्रामीण दहशत में हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे बारिश के दौरान देवीधुरा गांव के आनंद लाल, प्रदीप कुमार और विद्यावती देवी के घर के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। पत्थर गिरने की आवाज सुन तीनों परिवार के लोग घर से बाहर आ गए। तभी एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से निकलकर आनंद लाल के घर के पास खड़ी स्कूटी से टकरा गया। बता दें कि यह पहाड़ी देवीधुरा से बसानी मोटर मार्ग के लिए काटी गई थी, जो बिना सुरक्षा दीवार लगाए ही छोड़ दी गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार विभाग को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका नतीजा है कि पहाड़ी से निकलते पत्थर राहगीरों और परिवारों के लिए खतरा बन गए हैं। लोनिवि की सहायक अभियंता नेहा अमरीन मंसूरी ने जेसीबी मशीन भेजकर ग्रामीणों के सामने ही पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों को निकालकर स्थान को अस्थायी रूप से सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें