फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोहतांग में 50 किलोमीटर दौड़ नैनीताल के एकेश ने जीती

विज्ञापन
एकेश तिवारी
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल निवासी धावक एकेश तिवारी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने रोहतांग एपिक रेस में 50 किमी की दूरी 6 घंटे 33 मिनट में पूरी कर रिकाॅर्ड बनाया है। पिछले साल के रिकाॅर्ड से यह अवधि 1.5 घंटा कम है।
विज्ञापन


रोहतांग एपिक को जीतने के बाद एकेश ने बताया कि यह दौड़ 19 जून को आयोजित की गई थी। बताया कि रोहतांग एपिक मनाली से रोहतांग तक की दौड़ है जिसमें धावकों को गुलाबा से शुरू होकर रोहतांग पास तक 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। बताया कि यह हिमाचल प्रदेश में 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दौड़ द ग्रेट हिमालयन रनिंग फेस्टिवल का एक हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में देश-विदेश के कई प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ 19 जून की रात के 12:30 बजे शुरू हुई। एकेश ने बताया कि उन्होंने यह दौड़ अगले दिन सुबह 7:03 बजे पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। एकेश ने बताया कि वह इस वर्ष अब तक फाइव अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चुके हैं। बताया कि वह इस साल लेह में आयोजित होने वाली लद्दाख मैराथन में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें