फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागी एक छात्रा काशीपुर में मिली

Fri, 29 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फेल होने के बाद बुधवार से लापता एक छात्रा बृहस्पतिवार को काशीपुर स्टेशन पर मिल गई। परिजन छात्रा को लेकर घर चले आए। वहीं दो अन्य लापता छात्राओं की कॉल डिटेल मुखानी पुलिस ने मंगाई है। तीनों छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षा में फेल होने के बाद घर से लापता हुई थीं। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ललित जोशी ने बताया कि कुसुमखेड़ा से लापता इंटर की छात्रा काशीपुर में परिजनों को मिल गई। वहीं, हिम्मतपुर मल्ला निवासी गोविंद सुयाल इंटर कालेज की छात्रा की कॉल डिटेल मंगाई गई है। पुलिस का मानना है कि छात्रा ने कई बार एक युवक से बातचीत की है।

इस छात्रा के लापता होने का कारण कुछ और प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा बिस्कुट फैक्ट्री मुखानी स्थित घर से लापता छात्रा के मोबाइल की लोकेशन फर्रुखाबाद मिली है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर दोनों छात्राओं की तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें