हल्द्वानी। देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग की ओर से 31 अक्तूबर को हल्द्वानी स्टेडियम में सुबह सात बजे से दौड़ स्पर्धा होगी। यह तिकोनिया से वापस आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। एकता दौड़ में सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं।