फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या के घर एसआईटी की छापेमारी की अफवाह: हल्द्वानी में चर्चाओं का बाजार गर्म; पुलिस ने किया इन्कार

Wed, 21 Oct 2026 10:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के विवाद के बीच एसआईटी के मंत्री के आवास पहुंचने की अफवाह हल्द्वानी शहर में फैली, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि से साफ इनकार किया है।
 
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या और उनके पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद के मामला बुधवार को शहर में अचानक चर्चाओं में रहा। गिरधारी लाल साहू की तलाश में एसआईटी के मुखानी के आरटीओ रोड स्थित मंत्री रेखा आर्या के आवास पर पहुंचने की अफवाह बुधवार सुबह पूरे शहर में फैल गई। हालांकि इसकी किसी भी जानकारी से स्थानीय पुलिस ने साफ इन्कार किया है।

 

मंत्री रेखा आर्या की तरफ से पति गिरधारी लाल साहू पर मारपीट, धोखे से शादी, हत्या की साजिश समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 14 अक्तूबर को मामला दर्ज हुआ और इसकी जांच एसआईटी से कराई जा रही है। इसके बाद से ही गिरधारी लाल साहू की तलाश में एसआईटी संभावित स्थलों पर छापे मार रही है। वहीं बुधवार को हल्द्वानी में मंत्री रेखा आर्या के आवास पर आरोपी की तलाश में एसआईटी के पहुंचने की अफवाह से शहर में पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

सूत्रों के अनुसार टीम पहुंची थी और नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित गिरधारी की संपत्ति पर भी पहुंचने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि मामले में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि एसआईटी स्वतंत्र जांच एजेंसी है, वह कहीं भी पहुंच सकती है। हल्द्वानी में किसी भी तरह का सहयोग अगर स्थानीय पुलिस से मांगा जाता है तो हम मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें