रुद्रपुर के सिडकुल कर्मी युवती से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जा रही थी। तभी काशीपुर बाईपास पर दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। तभी लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
पुलिस किसी तरह आरोपियों को बचाते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने आरोपियों के ऊपर काली स्याही फेंक दी। जिसके कुछ बौछार पुलिस पर भी पड़ गईं।