रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विवि की अंतर महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुधवार को हुई प्रतियोगिता में 10 से अधिक महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में एसबीएस रुद्रपुर, महिला वर्ग में एमबीपीजी हल्द्वानी की टीम चैंपियन रही। विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान प्राचार्य प्रो. एमसी. पांडे, डॉ. संतोष कुमार, सुरेश पांडेय, विजेंद्र चौधरी, डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. डीएन जोशी आदि मौजूद रहे।