रामनगर। उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण, जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण (उसाटा) की टीम ने रामनगर ब्लॉक के 43 गांवों का सोशल ऑडिट किया। बुधवार को इस संबंध में दो दिवसीय जन सुनवाई हुई। सोशल ऑडिट व जनसुनवाई मनरेगा के 25 बिंदुओं पर की गई। जूरी के सदस्य अपर सहायक अभियंता मुकेश जोशी ने मनरेगा के कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे, ढेला में प्रवक्ता नवेंदु मठपाल, धर्मानंद सती, भुवन चंद्र जोशी, नवीन जोशी, रीता देवी, रूबी सिंह, विमलेश मौजूद रहे।