फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फाइनेंस कर्मी बनकर लोन के नाम पर ठगे 3.12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ निवासी 63 वर्षीय लक्ष्मण सिंह से साइबर ठग ने 3.12 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर सात जुलाई को ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

दर्ज मामले में लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सात जुलाई को उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और आसान प्रक्रिया के जरिये ऑनलाइन लोन प्राप्त करने का झांसा दिया। आरोप है कि युवक ने व्हाट्सएप पर ही एक लिंक भेजा और फॉर्म भरने की बात कही। साथ ही रिजर्व बैंक की गाइडलाइन बताकर 3.12 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने कॉल काट दी और दोबारा बातचीत ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि साइबर अपराध पोर्टल पर हुई शिकायत के थाने पर ट्रांसफर होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक से उस संबंधित खाते की जानकारी मांगी गई है, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें