फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीनपानी से नरीमन चौराहे तक जल्द शुरू होगी आरओडब्ल्यू की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने तीनपानी से नरीमन चौराहे तक सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को सड़क चौड़ीकरण के कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि यूयूएसडीए की ओर से तीनपानी से नरीमन चौराहे तक 10 किमी सड़क को फोर लेन बनाया जाना है। इस परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए गठित संयुक्त टीम ने संपूर्ण मार्ग पर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की पहचान का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही टीम आरओडब्ल्यू के तहत अतिक्रमण का सर्वे एवं पहचान कार्य शीघ्र पूरा करेगा।
सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने सभी संबंधित विभागों को सर्वे कार्य में तेजी से करने, समयबद्ध यूटिलिटी शिफ्टिंग कराने, तथा आरओडब्ल्यू मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। टीम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह, यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें