फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोटरी ने 23 मेधावी छात्राओं को बांटे ई टैब

विज्ञापन
हल्द्वानी क्वींस पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा छात्राओं को बांटे गये टेबलेट। टेबलेट प्राप?
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोटरी क्लब ने कन्या श्री टू प्रोजेक्ट के तहत सरकारी स्कूल की 23 मेधावी छात्राओं को ई टैब बांटे। ई टैब पाकर छात्राओं के चेहरों पर रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां नाम कमा रहीं हैं लेकिन अभी भी समाज से बेटा बेटी में असमानता का भेद मिटाना जरूरी है। रोटरी क्लब बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का बेहतरीन काम कर रहा है। शहर के अन्य संगठनों को भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने कहा कि जब बेटियों को सशक्त करेंगे तब परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। रोटरी के हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष श्रीष पाठक ने कहा कि रोटरी क्लब कन्याओं को बढ़ावा देने के लिए 26 डिस्ट्रिक्ट में यह कार्यक्रम कर रहा है। इससे पहले रोटरी की शुरुआत करने वाले पॉल हैरिस के चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर रोटेरियन आरपी सिंह, सचिव अनिल जोशी, रोटेरियन डॉ. प्रवींद्र रौतेला, मनोज शाह, रमेश शर्मा, विक्रम कार्की, डॉ. बीसी पांडे, वीके शर्मा, अशोक मित्तल, अजय चौधरी, बृज मोहन मेहता आदि मौजूद रहे।
..........
इनको मिला ई टैब
सेजल, मीनाक्षी मिश्रा, तारा जोशी, रिया बिष्ट, प्रतिभा तिवारी, संजना बोरा, हिमांशी, इशिका सिंह, शीला, खतीजा, रजिया, अंकिता टम्टा, रिया आर्या, अंजलि गुप्ता, दिया जोशी, सुमन जोशी, गायत्री बिष्ट, निकिता जोशी, नेहा आदिवासी, चेतना नेगी, अंजलि कांडपाल, बबीता कफल्टिया, अलाइना वारसी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें