फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेधावी दो छात्राओं को टैबलेट बांटे

विज्ञापन
रामनगर में रोटरी क्लब द्वारा मेधावी छात्रों को टैलबेट देते। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रोटरी क्लब ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छोई रामनगर की दो मेधावी छात्राओं गीतांजलि पांडे और गुड़िया भट्ट को टैबलेट दिए। रोटरी क्लब की और से मेधावी बच्चों का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया था। इसमें इन दोनों छात्राओं ने भी सफलता पाई थी। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रोटरी के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष एसएन गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब मंडलाध्यक्ष पवन अग्रवाल की अगुवाई में निरंतर कन्या शिक्षा अभियान में प्रयासरत है। हाल में रोटरी क्लब ने कक्षा नौ, दस और ग्यारहवीं की मेधावी जरूरतमंद 20 छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। यह छात्राएं तीन से पांच किमी दूर से विद्यालय आने को मजबूर थीं। क्लब ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं का ऑनलाइन टेस्ट लिया। इसमें 1861 छात्राओं ने भाग लिया और 635 ने सफलता प्राप्त की। समारोह में एसएन गुप्ता, अरविंद सिंघल, राकेश जिंदल, अतुल अग्रवाल, अनिल अरोरा, दिनेश मेहरोत्रा, विवेक बंसल, अमित गोयल, मयंक राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें