नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। क्लब को ओपन जिम और रोटरी सेल्फी प्वाइंट के लिए तीन पुरस्कार दिए गए हैं।
रोटरी मंडल 3110 के संपूर्ण मंडल के पब्लिक इमेज चेयरमैन विक्रम सयाल ने बताया कि छह फरवरी को खेलगांव, आगरा में पब्लिक इमेज सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमें रोटरी क्लब नैनीताल को सर्वश्रेष्ठ फोटो, सर्वश्रेष्ठ वीडियो और सर्वश्रेष्ठ होर्डिंग के लिए पुरस्क़ृत किया गया।प्रतियोगिताओं में विभिन्न क्लबों ने सहभागिता की।