अंतर प्रखंड आर्मी पब्लिक स्कूल वालीबाल प्रतियोगिता आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में हुई। जिसका शुभारंभ आरटीएस डिपो के डिप्टी कमांडेंट ले. कर्नल दीनदयाल एवं स्कूल की प्रधानाचार्या मालिनी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच एपीएस लैंसडौन व रायवाला और दूसरा मैच एपीएस रुड़की व रानीखेत के बीच हुआ।
इसमें रुड़की और रायवाला ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में रुड़की विजेता रही। बालिका वर्ग के फाइनल में एपीएस रायवाला ने लैंसडौन को हराकर प्रतियोगिता जीती। विजेता टीमों को स्कूल के चेयरमैन कर्नल देवेंद्र कुमार, कमांडेंट आरटीएस डिपो, हेमपुर ने पुरस्कृत किया।