ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलुवाखान के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर ने एक सीआरपीएफ जवान के घर की खिड़की तोड़ दी। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में जवान प्रेम साह का परिवार सुरक्षित बच गया। पत्थर सड़क किनारे डंप किए गए मलबे से लुढ़क कर आया था। इस घटना से परिजन सहमे हुए हैं। क्षेत्र में अभी भी पत्थर और मलबा पड़ा है।
सड़क पर गिरे पत्थर बाल-बाल बचे यात्री
गरमपानी(नैनीताल)। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर नौणा के पास शनिवार की सुबह अचानक पहाड़ी से सड़क पर पत्थर गिर गए। गनीमत रही की सड़क पर पत्थर गिरते समय कोई वाहन सड़क पर नहीं था इसके चलते हादसा टल गया। सड़क किनारे पत्थर गिरने के चलते वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही जाम की समस्या भी बनी रही। दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाकर यातायात पूर्ण रूप से सुचारु किया।