फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी अस्पताल में चोरी, सीसीटीवी तोड़ा

विज्ञापन
सीएचसी में चोरों द्वारा तोड़ा गया सीसीटीवी कैमरा - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी(नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में रविवार रात में अज्ञात चोरों ने अस्पताल के कई दस्तावेज नष्ट कर दिए। सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि चोरों ने अस्पताल के ऑफिस का कुंडा काटकर दराज से कुछ रुपयों पर भी हाथ साफ किया है। सीसीटीवी सिस्टम को तोड़ दिया और रिकार्डिंग चिप साथ ले गए हैं। चोर हॉस्पिटल के अंदर आये ऑफिस का कुंडा काटा तथा दराज में रखे कुछ पैसों पर भी हाथ साफ किया इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के वायर उखाड़कर सिस्टम को तोड़ दिया और रिकाडिंग चिप तक ले गए। चोरी की घटना से अस्पताल कर्मियों में खलबली मची है। बताया गया है कि इससे पूर्व भी अस्पताल में कई बार चोरी हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधकारी डा. अमित मिश्रा ने सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें