फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हिल डिपो के निर्माण में रोडवेज वर्कशॉप बनी रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम बस टर्मिनल (हिल डिपो) के निर्माण में रोडवेज वर्कशॉप आड़े आ रही है। टर्मिनल निर्माण के छह माह गुजरने के बाद भी शिफ्टिंग के लिए जगह नहीं मिल पाई है। ऐसे में टर्मिनल का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो, वर्कशॉप और एआरएम कार्यालय की तीन एकड़ भूमि में बस टर्मिनल का निर्माण हो रहा है। फिलहाल काठगोदाम डिपो और एआरएम कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन रोडवेज वर्कशॉप शिफ्ट न होने के कारण प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहा है। वर्कशॉप संचालित होने के कारण यहां रोजाना एक दर्जन से अधिक बसें खड़ी रहती हैं। इससे निर्माण कार्यों में बाधा आ रही है। टर्मिनल बनने से सभी पहाड़ी जिलों के यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही कुमाऊं के प्रवेश द्वार में यातायात भी नियंत्रित होगा। यहां 72 बसें और 100 कारें खड़ी की जा सकेंगी।


बस टर्मिनल का निर्माण 30 फीसदी पूरा हो चुका है। दिसंबर 2025 तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। रोडवेज वर्कशॉप की शिफ्टिंग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सूर्य प्रकाश बडोनी, परियोजना प्रबंधक, उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रोडवेज वर्कशॉप शिप्ट करने के लिए अभी जमीन नहीं मिली है। जमीन मिलने पर वर्कशॉप शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी। - विमला रौतेला, एआरएम, काठगोदाम डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें