हल्द्वानी। जल जीवन मिशन के तहत हल्द्वानी डिविजन में चल रहे कार्यों के लिए विभाग को एक करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि मिली है। इस धनराशि से पूर्व में हुए कार्यों के लिए ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।
गौरतलब है कि नैनीताल जिले में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये मिले हैं। यह धनराशि जल संस्थान और पेयजल निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों के लिए दी गई है। कार्यों की प्रगति के आधार पर ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। जल संस्थान में हल्द्वानी डिविजन के नोडल अधिकारी रमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि हल्द्वानी डिविजन को 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। संवाद