बेतालघाट में साधन सहकारी समिति को समायोजित करने का विरोध करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लाक के दूरस्थ गांव ओखलढूंगा में बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति डोन को बंद कर वहां से 20 किमी दूर अमगडी की समिति में समायोजित किए जाने की खबर से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को समिति कार्यालय पर विरोध जाहिर किया।
समिति के अध्यक्ष नंदाबल्लभ बधानी ने बताया कि समिति को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इसके लिए उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र डाला है। ग्रामीणों ने कहा कि डोन, ओखलढूंगा, कुनखेत, तल्लसेठी, कांडा के ग्रामीणों को 20 किलोमीटर दूर अपने काम के लिए जाना होगा। इससे इन गांव के 1500 से अधिक परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विरोध करने में प्रधान प्रीति चौरशिया क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह चौधरी, दीवान सिंह, भगवती देवी, रमेश चंद्र, हेम चंद्र मौजूद रहे। संवाद