भवाली डिपो में निगम प्रबंधक के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को भवाली डिपो के प्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष रूप किशोर सागर ने बताया कि वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी निगम मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही श्रम कानूनों की अनदेखी कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान दिनेश दुम्का, नरेश पाल, एलडी पालीवाल, पंकज जोशी, सुनील कश्यप, अमित नयाल, रामप्रसाद, कौशल किशोर, सुधीर कुमार, विपिन चंद्र, प्रताप सिंह, पवन कुमार, हरीश चंद्र, प्रकाश बिष्ट, हर्षवर्धन, ईश्वर सिंह, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)