भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भीमताल में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण की घोषणा के बाद भी अभी तक कोई नहीं होने से स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। सभासद शुभम नैनवाल ने कहा कि सीएम घोषणा के बाद से अभी तक भूमि चयन के साथ अन्य कोई प्रगति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि भीमताल में रोडवेज बस स्टेशन के बनने से पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। सभासद ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से रोडवेज स्टेशन निर्माण की मांग की है। संवाद