हल्द्वानी। पिछले एक सप्ताह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घटती जा रही है। इसके कारण हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वालीं बसों में 50 फीसदी की गिरावट आ गई है।
काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि सीजन में दिल्ली मार्ग पर हर दिन 19 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है लेकिन इन दिनों 10-11 बसें ही भेजी जा रही हैं। हल्द्वानी डिपो एआरम संजय पांडे ने बताया कि दिल्ली समेत अन्य मार्गाें पर यात्री कम हुए हैं। दिल्ली मार्ग पर 15 के मुकाबले छह सीएनजी बसें चलाई जा रही हैं। वॉल्वो में भी 50 फीसदी यात्री पहुंच रहे हैं। इस वजह से दोनों डिपो की आय प्रभावित हो रही है।