हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों के लिए काठगोदाम आरएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में रोडवेज कर्मियों ने कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का समय से भुगतान, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक समान कार्य समान वेतन दिए जाने, हरिद्वार कुंभ के लिए 500 नई बसें खरींदने जैसी मांगें उठाईं। धरना देने वालों में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अजय शर्मा, नवीन पाटनी, शंकर नेगी, अतुल चौहान, किशन नाथ गोस्वामी, कुसुमलता, दीपक, हेमंत गड़िया, सुमित कुमार, पूरन राम आदि शामिल रहे।