फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीएस-4 बसों का संचालन बंद करने के आदेश से भड़के रोडवेज कर्मी

Thu, 09 Jul 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने दिल्ली रूट पर परिवहन निगम की बीएस-4 बसों का संचालन रोकने के निर्देश जारी करने का विरोध किया है। कर्मचारियों का कहना है कि बसों का संचालन बंद होने से कुमाऊं भर के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन अनुबंधित बस संचालकों के दबाव में आकर निगम की सेवाएं बंद कर रहा है। यात्री कम होने का तर्क देने वाला निगम प्रबंधन अनुबंधित बसों में कटौती के इतर निगम की ही बसों रूट पर नहीं भेज रहा है।
बाद में रोडवेज कर्मचारियों ने काठगोदाम मंडलीय कार्यालय में आरएम संचालन पूजा जोशी को मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से बीएस-4 बसों के संचालन संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद निगम प्रबंधन इन बसों को रूट से हटा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निगम प्रबंधन ने रोडवेज विरोधी आदेश को निरस्त न किया तो 13 जुलाई को मंडल स्तर पर धरना कार्यक्रम और अगले दिन कुमाऊं भर के डिपो में कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, मंत्री उमेश चंद्र जोशी, शंकर सिंह, कमल किशोर तिवारी, राहुल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें