फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज चालकों का होगा पुलिस सत्यापन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम अब सजग है। परिवहन निगम ने अनुबंधित बसों के संचालकों को नोटिस भेजकर सभी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा है। साथ ही वर्दी और नेम प्लेट भी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा नहीं होने पर बस का संचालन बंद करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

दून आईएसबीटी में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद परिवहन निगम सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी आदि की व्यवस्थाओं में जुट गया है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अनुबंधित रोडवेज बसों में चालक एजेंसी का होता है। नोटिस भेजकर इन सभी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा है। सभी के लिए वर्दी और नेम प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। नियमों के पालन के लिए एजेंसी को सात दिन का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर अनुबंधित बस को रूट पर नहीं भेजा जाएगा। उधर रोडवेज प्रबंधन ने अपने परिचालक और चालकों को भी अनिवार्य रूप से वर्दी और नेम प्लेट लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें