फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में लटका मिला रोडवेज चालक की पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज चालक की पत्नी ने संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकी मिली। मौत के कारणों वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से देवरिया लालपुर किच्छा निवासी चंदा आर्या (29) गोरापड़ाव में सिटी अस्पताल के पास परिवार के साथ रहती थी। उनके पति रोडवेज बस के चालक हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात खाना खाने के बाद चंदा रोज की तरह कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह परिजनों की आंख खुली तो चंदा का शव पंखे से लटका हुआ था। उसे फंसे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंडी चौकी इंचार्ज प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला का एक बेटा है। उसकी उम्र मात्र आठ साल है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें