फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुआ रोडवेज

Sun, 17 Jul 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो रामनगर में कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मूसलाधार बारिश से रोडवेज स्टेशन जलमग्न हो गया। जिससे कर्मचारियों, यात्रियों, राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को हरेला त्योहार होने के कारण रोडवेज स्टेशन में यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बस के आते ही सभी यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ते, लेकिन जलभराव से उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। दिनभर हुई बारिश से जहां रोडवेज परिसर में कीचड़, मलबा भर गया। वहीं विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को भीगते हुए बसों में चढ़ना पड़ा।

पीरूमदारा भी बारिश से लबालब हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांव का मुआयना कर पानी निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग की है। आरोप है कि पिछली बरसात में प्रशासन ने यहां निकासी नालियां बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन नालियां बनाईं नहीं। जिस कारण घरों में पानी घुस रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें