फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: रोडवेज बसों में उमड़ा सैलाब, हल्द्वानी डिपो में 105 रोडवेज बसों में 2000 बहनों ने किया सफर

Fri, 28 Aug 2026 10:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनें सफर पर निकलीं, जिससे हल्द्वानी से चलने वाली रोडवेज बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। कुल 105 बसों में करीब 2,000 महिलाओं ने यात्रा की, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि कई बसों में बहनों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर पर रोड वेज बस स्टेशन में खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सजाने के लिए बहनें घर से निकलीं तो रोडवेज बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। हल्द्वानी से संचालित 105 बसों में करीब दो हजार महिलाओं ने सफर किया। भीड़ इतनी थी कि कई बसों में बहनों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।

नैनीताल, रामनगर और टनकपुर रूट पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रही। नैनीताल मार्ग पर करीब 20 रोडवेज बसों ने 50 से अधिक फेरे लगाए। सरकार की ओर से दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में बहनों ने इसका लाभ उठाया, हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों में सीधी बस सेवा नहीं होने से कई महिलाएं इस सुविधा से वंचित रहीं।

शुक्रवार को त्योहार के दिन हल्द्वानी डिपो की 55 और काठगोदाम डिपो की 50 बसें रूटों पर दौड़ाई गईं। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार एक बस में 40 सीटों के हिसाब से 105 बसों में 4200 सीटें हुईं। इनमें 45 से 50 फीसदी महिला यात्री शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त मैदानी क्षेत्रों से होकर पहाड़ लौटने वाली और वहां से मैदान को जाने वाली बसों में भी स्थानीय महिलाओं ने यात्रा की।

 

दूरस्थ क्षेत्रों में बस सेवा न होने से नहीं मिला लाभ

विज्ञापन

राज्य सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देकर राहत प्रदान की है लेकिन जिले के दूरस्थ क्षेत्र मुक्तेश्वर, मौना, पतलोट, खन्स्यूं के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस सुविधा से वंचित रहीं। इसी तरह अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे प्रमुख स्थानों के लिए भी सीधी बसें न होने से विशेषकर महिलाओं को केमू या टैक्सी में सफर करना पड़ा। वहीं मैदान के दिल्ली मार्ग पर रुद्रपुर, बरेली रोड पर पुलभट्ठा और देहरादून मार्ग पर जसपुर तक ही बहनों को निशुल्क यात्रा का लाभ मिल पाया।

नैनीताल और रामनगर की बसों के लिए किया इंतजार
बसअड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। दोपहर में बहनों को नैनीताल और रामनगर की बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह बेहतर सुविधा है। परिवहन निगम को शत-प्रतिशत बहनों को इसका लाभ दिलाना चाहिए।

यूपी की बसों में भी मारामारी

विज्ञापन

त्योहार के दिन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की भी बसों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। यूपी परिवहन की बस लेकर पहुंचे चालक ने बताया कि यूपी में तीन दिन महिला और पुरुषों को निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। इसके चलते भी बसों में भीड़ बढ़ी है।

भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। रामनगर डिपो से भी अन्य दिनों से अधिक बसें पहुंचीं। शनिवार को भी महिला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

-संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी डिपो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें