फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पर गिरी पेड़ की टहनी, 15 यात्री बचे

Tue, 03 Mar 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलबाबा मंदिर के पास सोमवार शाम तेज बरसात के बीच रोडवेज बस पर अचानक पेड़ की टहनी गिर गई, जिससे बस के दो शीशे टूट गए। चालक के बस को नियंत्रित कर लेने से बस में सवार 15 यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से टहनी हटाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के अगवानपुर निवासी चालक भूपेंद्र सिंह सोमवार शाम बरेली डिपो की बस लेकर बरेली वाया बिलासपुर से हल्द्वानी आ रहा था। बेलबाबा मंदिर के पास पहुंचने पर अचानक बस के ऊपर यूकेलिप्टस के पेड़ की टहनी गिर पड़ी, जिससे बस के एक तरफ की खिड़की के शीशे टूट गए। शीशे टूटकर कुछ यात्रियों को भी लगे, लेकिन चालक के बस को नियंत्रित कर लेने से बड़ा हादसा बच गया।

घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम भी लग गया। सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जनता की मदद से टहनी हटाकर बस को हल्द्वानी भेजा। चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि बस में 15 यात्री सवार थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। बस के दो शीशे टूटे हैं। आवागमन को तत्काल सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें