फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पेड़ से टकराई सात घायल 

Sat, 16 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। बस में सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों का सुशीला तिवारी में प्राथमिक उपचार कराया गया। रोडवेज के अधिकारियों ने तीन घायलों को एक एक हजार और अन्य लोगों को दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। 
विज्ञापन


चालक सुरेंद्र सिंह गहलौत रोडवेज बस लेकर देहरादून से शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी आ रहा था। लामाचौड़ पहुंचने पर तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। बस में सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस चालक ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

 घायलों में तीन उड़ीसा के यात्री थे जो नैनीताल घूमने के लिए आए हैं। वे मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर रोडवेज के अधिकारी अस्पताल आए। रोडवेज के अधिकारियों ने उड़ीसा के यात्रियों को एक एक हजार रुपये की सहायता दी।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य मदन सिंह रमौला, किशन सिंह बोरा और चालक सहित चार लोगों को इलाज के लिए दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इलाज कराने के बाद घायल अस्पताल से चले गए।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें