पिछले काफी समय से खुटानी के पास भीमताल-भवाली रोड किनारे एक बड़े हिस्से में क्षतिग्रस्त दीवार का मलबा गिरा हुआ है, जिससे रोज इस जगह पर जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं, लेकिन अब तक इस मलबे को हटवाने की जहमत विभाग ने नहीं उठाई है।
खुटानी में पुल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे की लंबी-चौड़ी दीवार पिछली बरसात में ध्वस्त होकर सड़क पर गिर गई थी। संबंधित भू-स्वामी ने क्षतिग्रस्त दीवार के पत्थर तो मौके से हटवा दिए, लेकिन मलबा आज भी सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिससे इस स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। यही नहीं पुल के पास भी पिछले काफी समय से सड़क किनारे निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं, जिससे इस स्थान पर आए दिन जाम लगता रहता है।