फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 84 करोड़ से सड़कें सुधरेंगी, सुगम होगा यातायात

Fri, 10 Apr 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि नैनीताल जनपद में विभिन्न सड़क मार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए भारत सरकार ने कई स्वीकृतियां दी हैं। इन परियोजनाओं पर कुल 84 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना है।
विज्ञापन


स्वीकृत परियोजनाओं में काशीपुर-रामनगर एनएच के एक से 28 किलोमीटर तक के हिस्से का सुधार शामिल है। इस कार्य के लिए 16.81 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मार्ग की खराब सतह के कारण कॉर्बेट जाने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। काठगोदाम-नैनीताल एनएच 109 पर गुलाबघाटी के पास मार्ग संकरा होने से अक्सर जाम लगता था। इस समस्या के समाधान के लिए 290 मीटर लंबाई में मार्ग को दो-लेन बनाने और स्लोप प्रोटेक्शन के लिए 61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी मार्ग पर कलसिया पुल के पास दो-लेन कंपोजिट ब्रिज के निर्माण के लिए 6.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है और कार्य शुरू हो चुका है। यह पुल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा।



रानीबाग में अंडरपास से यातायात होगा सुगम

काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग पर रानीबाग में लगने वाले जाम को कम करने के लिए एक अंडरपास प्रस्तावित है। इस अंडरपास के निर्माण से यातायात दो अलग-अलग मार्गों में बंट जाएगा। काठगोदाम से नैनीताल जाने वाले वाहन वर्तमान मार्ग का उपयोग करेंगे जिसे दो-लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। काठगोदाम से भीमताल जाने वाला यातायात टू लेन अंडरपास से गुजरेगा। इस परियोजना के लिए 17.04 करोड़ रुपये की डीपीआ तैयार कर ली है जिसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें