फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएम के दौरे को देखते हुए सड़क सुधारीकरण काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को भीमताल में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे सुधारीकरण के साथ कच्ची सड़क पर मिट्टी भरान का काम किया गया। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, सीओ रविकांत सेमवाल और ईओ राहुल कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भीमताल में नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या, उपजिला चिकित्सालय और सिडकुल में उद्योग संबंधित घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, प्रधान पंकज उप्रेती, नितेश बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, शिप्रा जोशी, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें