रामनगर। ग्राम मोहान स्थित इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) फैक्टरी के निजीकरण के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरने में शामिल होकर कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस दौरान लोहनी ने कहा कि जो फैक्टरी लगातार मुनाफे में चल रही है, उसे बेचने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। फैक्टरी को पूंजीपतियों और निजी हाथों में सौंपने के इस खेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां अमित कुमार, विकास कुमार, अमित पाल सिंह रावत, दीपक रावत, भानु आर्य, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।