फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकसिया नाला उफनाया, मचाई तबाही

Mon, 06 Jul 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीटिंग और कार्ययोजना बनाकर प्रशासन ने इतिश्री कर ली और रकसिया नाले ने कहर बरपा दिया। दो घंटे की मूसलाधार बरसात के कारण बैराज से नदी में पानी छोड़ा गया और पानी लोगों के घरों में घुस गया। नेताओं के आश्वासन के बावजूद कालाढूंगी रोड पर पानी भर गया और कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन


वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने भी रकसिया से होने वाली तबाही को रोकने के लिए समय से कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए थे। मंडी सभापति सुमति हृदयेश ने बाकायदा कालाढूंगी रोड पर जलभराव से निजात दिलाने को मौका-मुआयना करने अधिकारियों को निर्देश दिए थे साथ ही लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन भी।

ये अलग बात है कि बरसात को मुहाने पर देखकर आनन-फानन में निरीक्षण और निर्देश देकर मामला निपटाया गया। प्रशासिनक अधिकारियों ने भी कमरे में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर योजना बनाई और भूल गए। रविवार की देर शाम हुई मूसलाधार बरसात ने राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के काम करने की मंशा उजागर कर दी।
विज्ञापन


बैराज से छोड़ गए अधिक पानी के कारण रकसिया नाले ने कहर बरपाया और संगम विहार में लोगों के घर में पानी भर गया। कालाढूंगी रोड तरणताल बन गई और लोगों के वाहन फंस गए। दोपहिया वाहन सवारों को पानी में तैरकर वाहन निकालना पड़ा।

बरेली रोड पर इंदिरा नगर का नाला उफनाया तो गौजाजाली और तीन पानी में जलभराव हो गया। नाला उफनाने से नगर निगम के सफाई व्यवस्था के दावों की भी कलई खुल गई। सवाल यह उठता है कि मानसून आने से एक माह पहले ही प्रतिवर्ष होने वाली समस्या से निजता दिलाने को ठोस प्रयास क्यों नहीं किए गए।

एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि बारिश अधिक होने के कारण जलभराव हो गया। बैराज के सभी गेट खोल दिए गए और पानी नालों में पहुंच गया। मुहाना न होने के कारण रकसिया नाले का पानी संगम विहार से बाहर नहीं निकल सका और लोगों के घर में घुस गया। समस्या से निजात दिलाने को जल्द ही कोई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें