फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी होंगे नये उच्चशिक्षा निदेशक

विज्ञापन
गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के कई राजकीय महाविद्यालय बिना प्राचार्य के चल रहे हैं। पहले से रिक्त पदों पर प्राचार्यों की नियुक्ति नहीं हो सकी है, अब 31 दिसंबर को उच्चशिक्षा निदेशक और पांच प्राचार्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इधर, सेवानिवृत्त हो रहे उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. एससी पंत के स्थान पर ऋषिकेश कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी को उच्चशिक्षा निदेशक बनाए जाने की तैयारी है। डॉ. माहेश्वरी भी सिर्फ दो महीने के लिए उच्चशिक्षा निदेशक बनाए जा रहे हैं वह भी फरवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल 104 राजकीय महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें करीब 24 महाविद्यालयों में प्राचार्य विहीन हैं। डिग्री स्तर के 19 महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रभारी प्राचार्य की तैनाती की गई लेकिन इनमें से 12 ही प्रभारी प्राचार्यों ने ज्वाइन किया तथा एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी की प्राध्यापक डॉ. सुचिता साह मेहता, रायपुर कालेज की डॉ. दक्षा जोशी, पावकी देवी कालेज की प्राध्यापिका डॉ. कल्पना पंत इस जिम्मेदारी को लेने से इनकार कर चुकी हैं। इस वजह से प्रभारी प्राचार्य की व्यवस्था से भी पद नहीं भर पाए। इधर, 31 दिसंबर को पांच पीजी कालेजों के प्राचार्यों के सेवानिवृत्त होने से पहली जनवरी से वहां भी प्राचार्य के पद भी खाली हो जाएंगे। शासन को प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए फिर माथापच्ची करनी होगी।
निदेशक के लिए डीपीसी में ये हैं चयनित
हल्द्वानी। शासन में निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए हुई डीपीसी में तीन प्राचार्यों का चयन हुआ है। ऋषिकेश के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी पहली जनवरी को उच्चशिक्षा निदेशक बनेंगे, वह फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके बाद टिहरी के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार अगले निदेशक होंगे लेकिन वह भी मई 2020 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद संयुक्त निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला को उच्चशिक्षा निदेशक का दायित्व मिलेगा, वह इस पद पर एक वर्ष तक रहेंगी।
विज्ञापन

31 दिसंबर को ये होंगे रिटायर
- द्वाराहाट पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव
- जोशीमठ पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एलबी अग्निहोत्री
- डोईवाला पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र नैनवाल
- कोटद्वार पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. सोहन लाल भट्ट
- रुद्रपुर कालेज के प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट
30 नवंबर को रिटायर हुए प्राचार्य
- डॉ. जीएस रजवार - अगस्त्य मुनि
- डॉ. केएल बिष्ट - डाकपत्थर
- डॉ. हर्षवंती बिष्ट - उत्तरकाशी
- डॉ. कमला शर्मा - कांडा
निदेशक पद के लिए डीपीसी पहले ही की जा चुकी है। मौजूदा उच्चशिक्षा निदेशक के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर पहली जनवरी 2020 से नये निदेशक की तैनाती के आदेश कर दिए जाएंगे। अगला निदेशक कौन होगा, इसका चयन डीपीसी में किया जा चुका है। इसके साथ ही 31 दिसंबर को पांच पीजी कॉलेजों के सेवानिवृत्त हो रहे प्राचार्यों के पदों को भी रिक्त नहीं रहने दिया जाएगा तथा प्राचार्य के पद पर तत्काल तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

- आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव (उच्चशिक्षा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें