फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचे आईपीएल खिलाड़ी ऋषभ 

Wed, 08 Jun 2016 10:58 PM IST
सुरेश कांडपाल, नैनीताल।
विज्ञापन
आईपीएल खिलाड़ी ऋषभ पंत माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली डेयर डेविल्स (आईपीएल) के धुआंधार बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे है। मां नयना देवी मंदिर के दर्शन कर मां के चरणों में मत्था टेका। उन्होंने जल्द ही भारतीय टीम में शामिल होने की दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने माता-पिता के साथ नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया।   
विज्ञापन


भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के 18 वर्षीय विकेट कीपर व बल्लेबाज ऋषभ मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के रहने वाले हैं, जो हाल में अपने परिवार के साथ रुड़की में रहते हैं। उनके पिता राजेंद्र पंत रुड़की में ही अपना स्कूल चलाते हैं। दिल्ली राज्य से खेलने वाले ऋषभ अपने रणजी ट्राफी और आईपीएल सीजन की तैयारी से पहले कुछ समय अपने पिता राजेंद्र पंत व माता सरोज पंत के साथ नैनीताल घूमने आए हैं। ऋषभ नेे अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था।

उन्होंने रुड़की के सेंट गेब्रिल स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर इसी वर्ष दिल्ली के वेंकटेश्वर कालेज में फर्स्ट इयर में दाखिला लिया है। ऋषभ ने बीए प्रोग्राम में एडमिशन लिया। ऋषभ ने अपनी प्रेरणा का श्रोत आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट को बताया। गिलक्रिस्ट की तरह वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि विकेट कीपिंग और बैटिंग को चमकाने के लिए वह दोनों को मैनेज करके चलते हैं। जिसके लिए दोनों को बराबर का समय देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह रणजी ट्राफी में इस वर्ष फाइनल के रनर अप थे। आईपीएल में वह दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम से खेले थे। जिसमें उन्होंने 10 मैच में 198 रन बनाए थे। उन्होंने बताया कि उनका चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए दिल्ली की तरफ से कूच बिहार प्रतियोगिता और वीनू मांकड राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हुआ था।

भारत की अंडर-19 टीम के लिए बांग्लादेश में 7 मैचों में 265 रन बनाए थे। वह बताते हैं कि आईपीएल के मैचों में वह जरूरत के हिसाब से फर्स्ट डाउन से फोर्थ डाउन तक खेलते हैं। ऋषभ की बुआ व फूफा प्रकाश पांडे नैनीताल में रहते हैं। प्रकाश पांडे नैनीताल स्थित केएमवीएन के मुख्यालय में कार्यरत हैं। नैनीताल से वापस जाने के बाद वह आगे आने वाले मैचों के लिए तैयारी में जुट जाएंगे। वह मल्लीताल के टीआरसी में रुके हुए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें