फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिंग ऑफ फायर, उल्कापात, ग्रहों की परेड से सजेगा फरवरी का आकाश

Mon, 02 Feb 2026 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
इस फरवरी लगेगी आकर्षक घटनाओं की झड़ी रिंग ऑफ फायर, उल्कापात, ग्रहों की परेड से सजेगा फरवरी का आक
विज्ञापन
नैनीताल। फरवरी में आकाश में हर हफ्ते कोई न कोई आकर्षण नजर आएगा। खगोलप्रेमियों के लिए यह माह बेहतरीन अवसर लेकर आया है। इस महीने का आसमान पूर्णिमा की दूधिया चमक, उल्काओं की बरसात, सूर्यग्रहण के अग्निवलय और ग्रहों की भव्य परेड जैसी दुर्लभ घटनाओं से सजा रहेगा।
विज्ञापन

महीने की शुरुआत कड़ाके की ठंड के बीच पूर्णिमा पूरी चमक लिए स्नो मून से हुई है। आठ फरवरी को अल्फा सेंटॉरिड उल्कापात के दौरान सुबह के आकाश में टूटते तारों की बारिश देखने को मिलेगी। ये उल्काएं काफी चमकीली और धीमी गति की होने के कारण विशेष आकर्षक होती है।
17 फरवरी को वलयाकार सूर्यग्रहण पड़ेगा जिसे ‘रिंग ऑफ़ फायर’ कहा जाता है। इस दिन चांद सूर्य के सामने से गुजरेगा, पर पूर्ण रूप से सूर्य को नहीं ढकेगा, बल्कि चारों ओर एक चमकदार छल्लेनुमा घेरा नजर आएगा। सूर्य चंद्रमा के पीछे से अग्निवलय की तरह चमकता दिखेगा।
विज्ञापन

एस्ट्रो विशेषज्ञ और फोटोग्राफर प्रमोद सिंह खाती ने बताया कि हालांकि यह अद्भुत दृश्य भारत से नजर नहीं आएगा और मुख्य रूप से दक्षिणी हिंद महासागर और अंटार्कटिका के हिस्सों से दिखाई देगा। 18-19 फरवरी को सूर्यास्त के तुरंत बाद पतला चंद्रमा बुध और शनि के पास दिखाई देगा। इससे चंद्र-बुध-शनि की त्रिवेणी जैसी सुंदर ग्रह-युति नजर आएगी। 24 फरवरी की रात अर्धचंद्र और प्लेइडीज (तारों का समूह) के पास से गुजरता मनमोहक नजर आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें