फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा स्टेंडों का पारंपरिक शैली में होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नैनीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अभी काफी कार्य होने बाकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक आर्य ने मल्लीताल में रिक्शा स्टेंडों का पारंपरिक शैली में विकास योजना के शिलान्यास पर यह बात कही। रिक्शा स्टेंडों के सौंदर्यीकरण कार्य में पर्यटन विभाग जिला योजना से 30 लाख रुपये खर्च करेगा।
विधायक संजीव ने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए जगह जगह हाइटेक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पंगूट और रूसी गांवों में इनक्वायरी बूथ सेंटर स्थापित करा रहे हैं, जो पर्यटकों, व्यापारियों और व्यवसायियों के लिए राहतभरा होगा। पर्यटन नगरी के सौंदर्यीकरण एवं विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि तल्लीताल तथा मल्लीताल रिक्शा स्टैंड का नवीनीकरण परंपरागत शैली में किया जा रहा है, जिससे नैनीताल आने वाले पर्यटकों को राज्य की स्थापत्य कला एवं संस्कृति से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, पालिका ईओ अशोक वर्मा, सभासद मोहन नेगी, कैलाश रौतेला, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, जीवंती भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें