फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऐपण बनाकर लोक संस्कृति को जीवित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी पर्वतीय लोक संस्कृति ऐपण कला को संरक्षित व उसे बढ़ाने के उद्देश्य से छोटी मुखानी में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

छवि मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से छोटी मुखानी में हुई ऐपण प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित हुई। सब जूनियर वर्ग (12 वर्ष आयु तक) में नुपुर लोहनी प्रथम, वान्या अग्रवाल द्वितीय और दिव्यांशी भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग (13 से 18 वर्ष) में देहली ऐपण में दिया पंत और आंचल जोशी को संयुक्त तौर पर प्रथम स्थान, शीतल रावत को द्वितीय और रितिका पांडे को तृतीय स्थान मिला। सूर्य चौकी (19 से 30 वर्ष) में जया पंत प्रथम, मिताली आर्या द्वितीय और लकी जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ललिता पाठक प्रथम, रेखा पंत द्वितीय और कल्पना जोशी तीसरे स्थान पर रहीं।
इस दौरान मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएफओ आईडी पांडे व समाजसेवी हेमंत गौनिया रहे। कार्यक्रम आयोजन में मैनेजिंग ट्रस्टी बीसी जोशी, सचिव पीयूष पंत, यजुवेंद्र सिंह, अतुल कांडपाल, नवीन पांडे, नवीन चंद, खिलानंद पांडे, संजय सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें