फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीझील में सेवानिवृत वनकर्मी का उतराता मिला शव

Thu, 11 Apr 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर की नैनीझील के तल्लीताल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शव उतराता मिला। जिसकी पहचान भवाली श्यामखेत निवासी रमेश आर्य के रूप में हुई। मृतक वन विभाग से सेवानिवृत्त थे और ट्रेजरी के काम से नैनीताल आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे टहल रहे राहगीरों ने पुलिस को बुजुर्ग का शव झील में उतराते देखे जाने की सूचना दी। सूचना के बाद तल्लीताल एसओ रमेश बोहरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। जिस पर संपर्क करने के बाद मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह पेंशन संबंधी कार्य के लिए घर से नैनीताल के लिए निकले थे। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें