फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 11 Apr 2024 03:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत ने जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा ने आरोपी के पूर्व के आपराधिक इतिहास के बारे में बताते हुए जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय को बताया गया कि बीते वर्ष सात दिसंबर भुवन चन्द्र निवासी आदर्श कॉलोनी, शंकरपुर ने रामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। 13 नवंबर की रात्रि 9:30 बजे वह पत्नी के साथ घर पर थे। तभी घर के बाहर से गाली गलौज की आवाज आई। रिपोर्टकर्ता की पत्नी ने घर से बाहर जाकर देखा तो उनके ठीक पीछे रहने वाले लक्की उर्फ समीर उन्हें गालियां दे रहा था। मना करने पत्नी को धक्का देते हुए जमीन पर गिरा दिया। वहीं पत्नी को छुड़ाने पर उस पर जानलेवा हमला करते हुए डंडे से सिर पर वार किया। शोर मचाने व अन्य पड़ोंसियों के आने पर उनका बचाव हुआ। उपचार के लिए उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल फिर हायर सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें