फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनफिनिटी रिजोर्ट कर्मचारियों की बहाली को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन के दौरान मनाही के बावजूद एक रिजॉर्ट की ओर से 51 कर्मियों को नौकरी से निकालने का मामला तूल पकड़ गया है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने रिजॉर्ट प्रबंधन को अपने कार्यालय में तलब कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने रिजॉर्ट प्रबंधन को नोटिस जारी कर अपने फैसले को वापस लेने का आदेश दिया है। इसके बाद रिजॉर्ट प्रबंधन ने शनिवार को श्रम विभाग के नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार ने बताया कि कंपनी से उनके नोटिस का सकारात्मक उत्तर मिला है। श्रम विभाग और जिला प्रशासन के कड़े रुख के बाद रिजॉर्ट प्रबंधन अपना निर्णय वापस लेने को तैयार है। उधर, कर्मचारियों की पैरवी कर रहे भाजपा नेता गणेश रावत ने कहा कि निकाले गए कर्मियों को स्पीड पोस्ट से बर्खास्तगी के पत्र मिल रहे हैं। लिहाजा उन्होंने प्रबंधन से प्रत्येक कर्मचारी को बहाली से जुड़ा पत्र देने की मांग की है।
इससे पूर्व पीड़ित कर्मचारी समाजसेवी गणेश रावत के नेतृत्व में स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट से मिले थे, जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को लॉकडाउन के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें